मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बहुआर गांव के रविन्द्रालय में संगीतमय श्रीराम कथा के छठे दिन बाल विदुषी शिखा तिवारी ने माता सेवरी के नवधा भक्ति का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का दर्शन कर आशीर्वाद पाने के लिये सबरी प्रतिदिन कुटिया के मार्ग पर फूल बिछाती है कि मेरे भगवान के पांवो मे कंकड़ या अन्य कोई चीज न चुभ जाय। भगवान को केवल प्रेम से ही पाया जाता है। जितने भी भक्त हुये सभी लोग प्रेम से भगवान का सानिध्य पाया। इसलिए भगवान स्वयं प्रेम का प्रतीक है।कथा मे मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामराज पटेल ने दीप प्रज्वलित किया। श्रीराम कथा में उमाशंकर यादव, राजकुमार तिवारी, संजय तिवारी, विजेन्द्र सिंह, बबलू सिंह, श्रीपति उपाध्याय, चिन्तामणी श्रीवास्तव, रमेश चंद्र श्रीवास्त...