मिर्जापुर, अगस्त 21 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। को-लोकेट आंगनबाड़ी केंद्रों (प्राइमरी स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र) पर प्री प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाने के लिए 62 ईसीसीई एजुकेटरों की चयन सूची शुक्रवार को जारी की गई। यह चयन 12 अगस्त को विकास भवन में सीडीओ विशाल कुमार की अध्यक्षता वाली सक्षात्कार एवं चयन समिति ने किया। शुक्रवार को बीएसए अनिल कमार वर्मा ने 62 ईसीसीई एजुकेटरों की चयन जारी करते हुए बताया कि विभागीय सोशल मीडिया एप के साथ ही डाक के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को काल लेटर प्रेषित किया जाएगा। साथ ही 25 अगस्त को विकास भवन में समिति के समक्ष विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बीएसए ने यचनित अभ्यर्थियों से काल लेटर प्राप्त होने के बाद विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...