Mirzapur News: प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्टेशनरी बांट मनाया जन्मदिन
मिर्जापुर, अगस्त 30 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। पहाड़ी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भगेसर के पुरातन छात्र एवं उप्र नगर निकाय निदेशालय में अवर अभियंता विद्युत यांत्रिक रोहित कुमार पाण्डेय ने अपने पुत्र तन्मय पाण्डेय के जन्मदिन पर शनिवार को विद्यालय के सभी बच्चों को बैग एवं स्टेशनरी का वितरण किया l विद्यालय में कुल अध्ययनरत 154 बच्चों को एक-एक बैग, कॉपी, पेंसिल, पेन एवं मिष्ठान-फल का वितरण किया l विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त रविकांत द्विवेदी ने पूरातन छात्र के प्रति विद्यालय परिवार की तरफ से आभार जताया। इस दौरान रामकृष्ण पांडेय, उज्वल पाण्डेय, प्रफुल्ल कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.