मिर्जापुर, नवम्बर 7 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद । चील्ह थाना क्षेत्र के विष्णुपट्टी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के कई कमरों का ताला काटकर चोरों ने माल पार कर दिया। टैबलेट व सबमर्सिबल, बर्तन आदि सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। क्षेत्र के विष्णुपट्टी गांव में प्राथमिक विद्यालय है।प्रधानाध्यापक नवीन कुमार दुबे ने बताया कि गुरुवार की शाम विद्यालय बंद कर सभी अध्यापक घर चले गए। शुक्रवार की सुबह जब विद्यालय पहुंचे तो देखा कि अध्यापक कार्यालय, रसोईघर, पुस्तकालय व कई कक्षों का ताला टूटा था। कमरे खुले हैं। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का भी ताला टूटा था। सब सामान बिखरा पड़ा था। दो टैब और बगल में लगा सबमर्सिबल मोटर व रसोई घर से बर्तन गायब थे।उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कि...