मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद पीएम पोषण योजना के अंतर्गत सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के तहत जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्यान्ह भोजन में शुक्रवार से मीठा हलवा और उपमा खाने के लिए दिया जायेगा। प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह एवं तृतीय सप्ताह में मीठा हलवा तथा द्वितीय सप्ताह, चतुर्थ सप्ताह एवं पांचवें सप्ताह में उपमा नमकीन हलवा दिया जाएगा।इस व्यवस्था का शुभारंभ छह नवम्बर धनतेरस के दिन से किया जायेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: परिषदीय स्कूलों के बच्चो को अब मिलेगा मीठा और नमकीन हलवा वितरण व्यवस्था की ...