मिर्जापुर, अक्टूबर 7 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । जिले के 809 गांवों के प्रशासक नियुक्त किए गए निर्वतमान ग्राम प्रधानों को मानदेय नहीं मिलेगा। शासन ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के लिए शासनादेश जारी कर दिया था, लेकिन शासनादेश में मानदेय का प्राविधान नहीं किया। शासन के इस नियम से प्रशासक मायूस है। वहीं इस संबंध में डीपीआरओ राम उदय यादव का कहना है कि पहले ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया जाता था। उन्हें शासन से वेतन मिलता था। अब शासन की नई व्यवस्था में प्रशासकों के लिए मानदेय का प्राविधान नहीं किया गया है। इससे भुगतान का सवाल ही नहीं उठ रहा है। शासन ने बीते मई माह में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रशासक नियुक्त कर दिया। इसके लिए शासनादेश भी जारी कर दिया गया। शासन ने ग्राम प्रधानों को ग...