मिर्जापुर, अगस्त 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। वरिष्ठ नागरिक संरक्षण संस्थान के सचिव महेश चंद यादव ने प्रवीण गोयल की संस्थान की सदस्यता को समाप्त करने के साथ ही संगठन से निष्कासित कर दिया है। उन्होने बताया कि प्रवीण गोयल संस्था के सदस्यों के खिलाफ अराजक तत्व जैसा शब्द इस्तेमाल करते है। इससे कई पदाधिकारियों व सदस्यों के सम्मान को ठेस पहुंचा है। प्रवीण गोयल एवं उनके पुत्र एस गोयल झगड़ालू प्रवृत्ति के है। परिसर में आए दिन विवाद करते है। उनके इस कृत्यों की 31 जुलाई को हुई बैठक में निंदा की गयी। बैठक में प्रस्ताव पास कर उन्हें संस्था से निष्काशित कर दिया गया। इसकी पुष्टि अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने भी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...