मिर्जापुर, अगस्त 16 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेगुरा बान सिंह गांव निवासी युवक की शनिवार को प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही गांव में मातम पसर गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: जिगना क्षेत्र निवासी युवक की प्रयागराज में सड़क हादसे में मौतजानकारी जिगना के नेगुरा बान सिंह गांव निवासी केशराज सिंह का पुत्र 22 वर्षीय दीपक सिंह प्रयागराज जिले के नारी बारी थाना क्षेत्र के चाकघाट स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही प्रयागराज के मांडा के चिलबिला गांव के पास पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दिया। ...