मिर्जापुर, सितम्बर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ विशाल कुमार ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में पंचायत राज विभाग से संचालित सभी योजनाओं एवं जिला स्वच्छता समिति की बैठक ली। कार्यों में लापरवाही बरते पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत नरायनपुर, पहाड़ी को शो-कॉज नोटिस एवं शौचालयों के आवेदन पत्रों लम्बित होने पर सहायक विकास अधिकारी जमालपुर, छानबे, लालगंज को शो-कॉज, भरपुरा में प्लास्टिक यूनिट क्रियाशील न होने पर सचिव को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- पौधरोपण के लिए पूर्णता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देशस्वच्छता की पहल प्रभारी डीएम ने सामुदायिक शौचालयों की शत प्रतिशत क्रियाशीलता के लिए अभिनव प्रयास के अंतर्गत निर्मित 'विंध्य स्वच्छता प्रतिष्ठान' को जनरल स्टोर के रूप में विकसित करने की हिदायत ...