मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चैनपुरा गांव के ग्रामीणों ने नौ दिनों से जले विद्युत ट्रांसफार्मर को नहीं बदले जाने से नाराज होकर गुरुवार को ट्रांसफार्मर के पास खड़ा होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जले हुए ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 28 अक्टूबर को जला पड़ा है। बिजली विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करने के बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर को नही बदला गया। बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण अंधेरे में रात व्यतीत करने को विवश है। साथ ही बिजली आधारित आवश्यक कार्य ठप हैं। आरोप है कि चैनपुरा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव हमीदपुर का भी पिछले दो महीने से दस केवीए का ट्रांसफार्मर जला है। जिसको भी...