मिर्जापुर, जुलाई 10 -- Mirzapur News: चेतगंज(मिर्जापुर)। बिजली पोल के स्टे में उतरे करंट से एक गाय की मौत हो गई। वही 12 वर्षीय बालक झुलस गया। चील्ह थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव निवासी विजय शंकर यादव का 12 वर्षीय पुत्र अंकुश यादव गुरुवार की शाम पांच बजे अपनी एक दुधारू गाय लेकर चराने गया था कि पोल के स्टे में उतर रहे करंट की चपेट मे आकर गाय की मौके पर ही मौत हो गई। गाय के बचाने में गाय चरा रहा 12 वर्षीय बालक अंकुश भी करेंट का झटका लगने से घायल हो गया। घटना को देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सुचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराया। घायल बालक का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया जहां उसकी हालत सामान्य बताई जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...