मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्य शक्ति संघ के तत्वावधान में शनिवार की रात विंध्यधाम परिसर में अखिल भारतीय कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। संघ के 54 वें वार्षिकोत्सव पर ख्यातिलब्ध कलाकारों के गायन, वादन और शास्त्रीय नृत्य की त्रिवेणी में रातभर श्रोता डूबते उतराते रहे। वाराणसी, इलाहाबाद, औरंगाबाद, मिर्जापुर के कलाकारों सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने प्रस्तुतियों से लोगों को लुभाया। महोत्सव का शुभारंभ पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहनलाल श्रीमाली, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संस्था के प्रधान सचिव श्री उपाध्याय ने संयुक्त रूप से मां विंध्यवासिनी देवी कापूजन-अर्चन व दीप जलाकर किया。

कलाकारों की प्रस्तुतियाँ सावन माह की एकादशी तिथि शनिवार की रात कलाकारों वा...