Mirzapur News: पूर्व प्रधान के भतीजे के नि:धन पर रामलीला स्थगित
मिर्जापुर, अक्टूबर 16 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज,हिंस। देवहट ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान मंगलदास जायसवाल के भतीजे 40 वर्षीय मनोज कुमार जायसवाल का लखनऊ स्थित अपोलो अस्पताल में बुधवार को नि:धन हो गया। नि:धन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। साथ ही ड्रमंडगंज की बुधवार की रामलीला व पुराने बैरियर पर चल रही श्रीराम कथा स्थगित कर दी गई। भाजपा के मनीष त्रिपाठी, ग्राम प्रशासक कौशलेंद्र गुप्ता, धीरज मिश्रा, छविनाथ तिवारी,सोनू सिंह, सतीश केशरी, शिवदाश दुबे,सोनू पांडेय,आशीष गुप्ता गूड्डू, रामलाल सरोज, पिंटू खान, रंजीत चौरसिया आदि ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.