मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश न होने से उमस भरी गर्मी में इजाफा हो गया। उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तर-बतर हो गए। वहीं दोपहर में बिजली गुल हो जाने से लोग परेशान रहे।जिले में दो दिनों से बारिश न होने से उमस भरी गर्मी में इजाफा हो गया है। शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बारिश न होने से उमस बढ़ गयी। इसका असर लोगों की सेहत पर भी दिखा। उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखा के सामने बैठे रहे। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी से परेशानी इसके बावजूद पसीने से राहत नहीं मिल पा रही थी। वहीं जिन लोगों के घरों में एसी लगा है वे एसी को चालू कर उमस भरी गर्मी से राहत पाने में जुटे रहे। उमस भरी गर्मी से सरकारी कार्यालयों में भी...