मिर्जापुर, सितम्बर 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन व कार्यालय का निरीक्षण किया। आदेश कक्ष में अर्दली रूम आयोजित कर विभिन्न गार्द से पेशी पर आए रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अभिलेखों में दर्ज प्रविष्टियों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिया।एसपी ने निरीक्षण के दौरान सभी रजिस्टरों और अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यावधिक रखने पर जोर दिया। कहाकि अभिलेख सुव्यवस्थित और पूर्ण होने चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर उनमें दर्ज सूचनाओं को आसानी से देखा जा सकें। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन और प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन में तैनात सभी पुलिसकर्मियों में...