मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के पुरानी लाइन पिपराडाड़ गांव में पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में भूमि की नापी करा रहे सगे भाइयों पर विपक्षियों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। पुलिस ने घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस सात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

भूमि नापी के दौरान भाइयों पर हमला पुरानी लाइन पिपराडाड़ निवासी सोनू ने बताया कि गांव में भूमि है। चकबंदी विभाग की ओर से आदेश के क्रम में 26 अक्तूबर को लेखपाल, कानून-गो, सहायक चकबंदी अधिकारी व पुलिस की संयुक्त टीम की मौजूदगी में नापी कराई जा रही थी। उसी दौरान विपक्षी दस से पंद्रह की संख्या में मौके पर पहुंचे। नापी कार्य में बाधा उत्पन...