Mirzapur News: पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, चार पर केस दर्ज
मिर्जापुर, जुलाई 22 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने युवक की पिटाई कर दी। जख्मी युवक ने उपचार के बाद तहरीर देकर चार नामजद के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। शाहपुर गांव निवासी अशरफ खान ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 17 जुलाई की शाम लगभग सात बजे गांव के ही इम्तियाज, अरबाज, शहवाज और बब्बल ने पुरानी रंजिश को उसे पूछताछ के बहाने गली में बुलाया। वहां पहुंचते ही चारों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरु कर दी। मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.