मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह थाने में न्याय मांगने आए पीड़ित को ही थाने में बैठाने और महिला को डांट कर भगाने के आरोपी का मामला सामने आया है। क्षेत्र के प्रधान डढ़िया गांव निवासी सोनी देवी पत्नी ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि अपनी भूमि पर मकान का निर्माण करा रही थीं। विपक्षी चार से पांच की संख्या में एक राय होकर पहुंचे। गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में सोनी देवी और उनके पति ओमप्रकाश घायल हो गए।मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित ओम प्रकाश को ही थाने ले आई। जब उनकी पत्नी सोनी देवी प्रार्थना पत्र लेकर न्याय मांगने थाने पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई के बजाय डांट कर भगा दिया। इस संदर्भ में उपनिरीक्षक प्रहलाद यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में फाट बंटवारा का मुकदमा न...