मिर्जापुर, सितम्बर 1 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) की मिर्जापुर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को जेनेक्स होटल में आयोजित किया गया। समारोह में लखनऊ से पहुंचे केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। डॉ. यशवीर सिंह ने पदाधिकारियों को चिकित्सक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार प्रसाद, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार पटेल, द्वितीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार, सचिव डॉ. सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह, संपादक डॉ. राजन सिंह और केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आनंद सिंह ने शपथ ली। वक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की र...