मिर्जापुर, जुलाई 28 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कुशहां गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन की बागडोर फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय के हाथ में है। प्रभारी चिकित्सक बीमारी के चलते 25 जून से ही अवकाश पर चल रहे हैं। चिकित्सक विहीन अस्पताल में औसतन 15 मरीज प्रतिदिन अपना पंजीकरण कराते हैं।फार्मासिस्ट सिद्धि नाथ दुबे ने बताया कि वह और वार्ड ब्वाय राजबहादुर दोनों मिलकर अपनी अक्लमंदी से मरीजों की नब्ज टटोलकर दवा-इलाज कर देते हैं। चितौली गांव के दिव्यांग राजेश कुमार, कुशहां के कृष्णकांत तिवारी ने आरोप लगाया कि पीएचसी पर डाक्टर आती ही नहीं हैं। फार्मासिस्ट ने बताया कि मरीज चिकित्सक से अपना उपचार करवाना चाहते हैं, लेकिन उनके न आने पर खुद ही दवा देना पड़ता है।पीएचसी सर्रोंई के प्रभारी डॉ.पुनीत अग्रवाल ने बताया कि सरक...