मिर्जापुर, जुलाई 7 -- Mirzapur News: पटेहरा। विकास खंड के पीएचसी पटेहरा में गंभीर मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को ककरद निवासी 60 वर्षीय मटरू की हालत बिगड़ी तो सुबह आठ बजे घर के लोग उसे निजी साधन से लेकर पीएचसी पटेहरा पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी ने बताया कि पति की हालत छह महीने से खराब थी। मृतक को पांच पुत्री दो पुत्र हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: डाक्टर की लापरवाही से युवक की मौत का आरोप, हंगामा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...