मिर्जापुर, जुलाई 9 -- Mirzapur News: हलिया , हिन्दुस्तान संवाद । उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट एवं आवासीय कमरों के सामने जल जमाव से कर्मचारियों, मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करोड़ों खर्च कर अस्पताल में नई बिल्डिंग बनाई जा रही है, लेकिन मरीजों को फुटभर जलजमाव के बीच से ओपीडीएम एवं वार्ड में पहुंचना पड़ रहा है। लगातार जलजमाव के चलते संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। मरीज के साथ अस्पताल आने वाले तीमारदार भी बीमारी के शिकार हो रहे हैं। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग, बच्चों कीचड़ पानी में से हो कर गुजरना पड़ रहा है। शिव बाबू सेठ, शिव बहादुर सिंह, शनि अग्रहरि, बुद्धिमान सिंह, वाहिद पठान, अनुज सिंह आदि ने अस्पताल के प्रवेश द्वार पर जमा पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण कराने की मांग की है। यह भी पढ़े...