मिर्जापुर, सितम्बर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर/विंध्याचल,संवाददाता। हिन्दू धर्म में अपने पूर्वजों (पितरों)के प्रति कृज्ञता व्यवक्त करने और उनकी आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए अश्विन पितृपक्ष की प्रतिपदा के अवसर पर रविवार को लोगों ने तर्पण अैर पिंडदान किया। तर्पण और पिंडदान करने के लिए विंध्याचल के शिवपुर स्थित छोटी गया के नाम से प्रसिद्ध रामगया घाट पर अव्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने तर्पण और पिंडदान किया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पितृपक्ष की प्रतिपदा को तर्पण,पिंडदान का पितरों का लिया आशीर्वादशिवपुर स्थित रामगया घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ दोपहर बाद से रामगया घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी। जिनके पिता, दादा, पददादा की तिथि पितृपक्ष की प्रतिपदा को थी उन्होंने गंगा स्नान कर जौ, खोवा के काली तिल मिश्रित पिंड और उपलीपर मिट्टी की हांडी...