मिर्जापुर, नवम्बर 11 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर गांव के पास से मंगलवार की रात पिकअप में लदे दो भैंस बरामद हुए। पुलिस पिकअप चालक को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है। क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। मंगलवार की रात पुलिस इंदिरा नगर के पास गश्त कर रही थी। तभी एक संदिग्ध पिकअप दिखाई पड़ी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पिकअप को रोका और चालक को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर पिकअप से दो भैंस बरामद हुए। पुलिस चालक को थाने ले आई। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि दो मवेशी चुराकर पिकअप से लेकर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं भैंस चुराने वाले चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद ...