मिर्जापुर, जुलाई 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। इनर व्हील क्लब मिर्जापुर की ओर से पाल्क संस्था के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में शामिल हुए। उनके उत्साहवर्धन के लिए स्टेशनरी सामग्री एवं खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया। बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए दस बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष अंजू साध की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अर्चना खंडेलवाल रहीं। इस अवसर पर सचिव रजनी गुप्ता, संजना अग्रवाल, रूबी वालिया, खुशबू गुप्ता, सुप्रीत कौर आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: नीड़ का निर्माण में ई-मैग्जीन का विमोचन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...