मिर्जापुर, सितम्बर 1 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के ऐबकपुर मोहाना स्थित शिवालय पर नगर की महिलाओं ने पारंपरिक रतजगा पर कजरी प्रस्तुत की। इस दौरान मशहूर कजरी "सेजिया पर लोटे काला नाग हो, कचौड़ी गली सून कइला बलमु", "पिया मेहंदी लियाई द मोती झील से जायके साइकिल से, "कजरी खेल आईं शंकर जी के संग भवानी" व "पिया हम हु चलब काशी के नगरिया में, भोले के चरनिया में" कजली प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान शालिनी कुशवाहा, गायत्री देवी, कंचन जायसवाल, रेनू शर्मा, शीतला, चंदा, फुल कुमारी, प्रतिमा आदि महिलाओं ने कजरी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन पर देर रात जलेबी वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: महोत्सव में सौ महिलाओं ने एक साथ गाई ढुनमुनिया कजरी-1 यह भी पढ़ें- Ghazipur News: कजरी महोत्सव में...