मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन में दूध और मिठाइयों की मांग में उछाल आ गया है। जनपद में दूध,मावा और मिठइयों की खपत और आपूर्ति में भारी अंतर है। जनपद में प्रतिदिन दूध का उत्पादन लगभग पांच लाख प्रतिमाह होता है। इनमें ढाई लाख लीटर वाराणसी की रामनगर डेयरी एवं निजी दुग्ध कंपनियां क्रय करती हैं। इसके सापेक्ष अकेले शहर में दूध की प्रतिदिन की खपत लगभग तीस लाख लीटर के आसपास है। इस प्रकार मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर को मिल्ड पॉवडर से पूरा करना विवशता है। जनपद के कुल दूध उत्पादन का लगभग ढाई लाख लीटर में दूध-दही,पनीर,मावा और यहां तक की दूध आपूर्ति भी की जा रही है। जिले के ग्रामीण इलाकों को छोड़ दिया जाए तो मिर्जापुर शहर एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन लगभग 20 हजार लीटर दूध का उत...