मिर्जापुर, अगस्त 29 -- Mirzapur News: पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के चुनरी बांध के पास शुक्रवार रात पशु से बाइक टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पियूरी गांव निवासी लक्ष्मण (52) शुक्रवार रात अपने साथी राजकुमार (40) के साथ बाइक से बेलहरा मोड़ की ओर जा रहे थे। चुनरी बांध के पास अचानक सड़क पर आए बैल से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में लक्ष्मण के सिर में गंभीर चोट आई।घटना की जानकारी मिलने पर मड़िहान थाने के इंस्पेक्टर रविंद्र भूषण मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Chatra News: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने लक्ष्मण को मृत घोषित...