Mirzapur News: पशु चिकित्सालय पर ध्वजारोहण न किए जाने का वीडियो वायरल
मिर्जापुर, अगस्त 17 -- Mirzapur News: राजगढ़। स्वतंत्रता दिवस पर पशु चिकित्सालय खटखरिया पर ध्वजारोहण न किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीणों चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाया है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। क्षेत्र के खटखरिया पशु चिकित्सालय पर राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण नहीं किया गया। पशु चिकित्सालय में ताला बंद रहा। इससे पशु पालन विभाग के चिकित्सक व कर्मचारियों की लापरवाही साफ जाहिर हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है पशुओं को दवा लेने के लिए पशु चिकित्सालय पर आने वाले पशु पालकों से रुपये वसूले जाते है। अब ध्वजारोहण भी नहीं किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.