मिर्जापुर, सितम्बर 22 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के तरकापुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास पं. शारदा देव पांडेय ने परीक्षित-सुखदेव संवाद का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित को जब अपने जीवन के सात दिन शेष होने का पता चला तो उन्होंने सांसारिक मोह त्यागकर भगवान की भक्ति और आत्मकल्याण का मार्ग चुना। कथा व्यास ने सुखदेव ने राजा परीक्षित को सुनाई गई भगवान की महिमा और भक्ति के महत्व का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम का स्मरण और भक्ति मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाती है। कथा के दौरान प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा स्थल पर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान उमेश चन्द्र द्विवेदी, अभिषेक द्विवेदी, विवेक, विराट, समीर दूबे, अधिवक्ता अतुल कुमार दूबे, अजीत...