मिर्जापुर, अक्टूबर 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। विजय दशमी (दशहरा) के अवसर पर रावण के पुतला दहन को लेकर इंनदिनों तैयारियां तेजी से चल रही हैं। रावण का पुतला दहन परंपरागत रूप से किया जाएगा। परंपरागत रूप से रावण के पुतला दहन में बांस की खपच्ची, सूतली, कागज और पुआल से बनाया जाता है। राक्षस राज रावण का पुतला दहन को धमाकेदार बनाने व बच्चों में कौतूहल के लिए पुतले में बम,चटाई बंम,कहीं कहीं सूतली बम अंदर फिट कर दिया जाता है। पुतले में आग लगने के साथ तेज धमाका होता है। इन पटाखों में बारूद की मात्रा उतनी नहीं होती जिससे पर्यावरण को क्षति पहुंचे। यह भी पढ़ें- Buxar News: किला मैदान में 20 अक्टूबर को होगा रावण वध अधिकांश समितियों के पदाधिकारियों ने बताया कि छोटे पटाखे के साथ महताबी जलाए जाते हैं।नगर की प्राचीन त्रिमोहानी श्रीराम लीला कम...