Mirzapur News: पत्रक सौंपकर मानदेय मांगा
मिर्जापुर, जुलाई 17 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के पंचायत सहायकों ने गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर अपने समस्यायों के निराकरण के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत पूर्णेन्दु चंद्र के नाम संबोधित पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से पंचायत सहायकों ने एंड्रॉयड मोबाइल फोन, इंटरनेट सेवा और मानदेय दिलाने की मांग उठाई। साथ ही यह भी कहा कि कुछ ग्राम पंचायतों में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है, लेकिन अधिकांश ग्राम पंचायतें मे इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है । अभी तक कई ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों के मानदेय नहीं मिला है । पंचायकों ने अपनी समस्यायों को हल करने, मानदेय देने आदि की मांग की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रंग बहादुर, आकांक्षा कुमारी, आनंद रत्न मौर्य, कृति पटेल, गीतांजलि देवी, सुजाता सिंह, सीमा यादव आदि रहे ।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.