मिर्जापुर, नवम्बर 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के चपउर खुर्द मुल्हवां गांव की निवासी संगीता देवी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरने पर बैठक गई। डीएम पवन कुमार गंगवार को प्रार्थना पत्र देकर जमीन की पत्थरगड्डी उखाड़ने और घर तक जाने का रास्ता बंद करने की शिकायत की। मामले में कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में संगीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके पति हरिश्चन्द गोंड़ ने अपनी जमीन की पक्की पैमाइश कराई थी। एसडीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक ने पत्थरगड्डी भी कराई थी, लेकिन गांव के फेक्कन और कमकू ने कथित तौर पर उसे उखाड़कर फेंक दिया। इसकी शिकायत पड़री थाने और तहसील प्रशासन से करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि घर से सड़क तक रास्ता नहीं होने पर ग्राम प्रधान के कहने पर उन्होंने अपनी जमीन रास्ते के लिए द...