Mirzapur News: पड़री-दाढ़ीराम मार्ग का होगा चौड़ीकरण
मिर्जापुर, सितम्बर 27 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। पड़री बाजार में दाढ़ीराम मार्ग के चौराहे से करीब एक किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने तीन करोड़ आठ लाख 62 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। लोक निर्माण विभाग सड़क का निर्माण कराएगा। ग्रामीणों की ओर से सड़क की खराब स्थिति को लेकर लगातार मांग की जा रही थी। शासन से धनराशि स्वीकृत कर दी गयी है। शासन के उपसचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने जारी आदेश में लिखा है कि चालू वित्तीय वर्ष में राशि अवमुक्त भी कर दी गई है। पड़री क्षेत्र का प्रमुख बाजार होने के साथ यहां ब्लॉक अस्पताल, थाना और बैंक समेत अन्य संस्थान हैं। सड़क से उमरिया, सुखनई, दाढ़ीराम, शिष्टा, पचोखरा, थानापुर, पहिती, सिद्धि, जड्डूपुर, मनोहरपुर और जरहा समेत करीब 50 गांवों के लोगों का आवागमन होता है। बरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.