Mirzapur News: पंचायत सहायक चयन में अनियमितता का आरोप
मिर्जापुर, सितम्बर 19 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हाजीपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ रक्षिता सिंह को पत्रक सौंपकर ग्राम पंचायत सहायक की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने बीडीओ से नियुक्ति पर रोक लगाते हुए जांच कराने की मांग की।ग्रामीणों ने पत्रक के माध्यम से बताया कि ग्राम पंचायत सहायक की भर्ती प्रक्रिया को गांव के छात्र -छात्राओं के बीच प्रचार-प्रसार नहीं किया गया और न ही ग्राम पंचायत में मुनादी कराई गई। अधिकारियों कर्मचारियों ने अपनी मनमानी करते हुए पंचायत सहायक के चयन प्रक्रिया मे धांधली बरती जा रही है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दो सितंबर के बीत जाने के बाद भी अधिकारियों कर्मचारियों के मिलीभगत से अपने चहेतों का आवेदन लेकर जमा कराया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.