मिर्जापुर, जुलाई 7 -- Mirzapur News: मिर्जापर, संवाददाता। नगर के रामबाग मोहल्ला स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय में जुटे कर्मियों ने पंचायत राज विभाग में ग्रामीण सफाई कर्मियों को निलंबित कर बहाल करने के लिए धन उगाही करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि निलंबन और बहाली के खेल पर तत्काल रोक नहीं लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने ग्रामीण सफाई कर्मियों से नियमानुसार कार्य लिए जाने पर जोर दिया। कहाकि यदि पंचायत राज विभाग के अधिकारी अपने क्रियाकलाप में परिवर्तन नहीं लाते है तो आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: काम में लापरवाही पर डीपीआरओ का बड़ा एक्शन, तीन सफाईकर्मी निलंबित; एडीओ पर भी गिरी गाजकर्मचारी नेताओं का आरोप कर्मचारी नेता बबलू खान ने कहाकि पंचायत राज विभाग में ग्रामीण सफाई कर्मियों का जमकर शो...