Mirzapur News: पंचायत भवन व स्वास्थ्य केंद्र से मोटर पंप व केबल चोरी
मिर्जापुर, अगस्त 28 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव स्थित पंचायत भवन व स्वास्थ्य केंद्र से चोरों ने मोटर पंप और केबल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर छानबीन में जुट गई है।
चोरी की जानकारी क्षेत्र के बघौड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रशासक नंदलाल यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत के सचिवालय परिसर के बोरिंग में लगा मोटर पंप व 500 मीटर कॉपर का तार चोर चुरा ले गए हैं। साथ ही पास में स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा 400 मीटर कॉपर के तार पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और वापस लौट गई।
स्थानीय ग्रमीणों की चिंता ग्रामीणों का कहना हैकि क्षेत्र में गांव-गांव मादक पदार्थ बेचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.