मिर्जापुर, सितम्बर 16 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर) l हालिया बाजार में घर में लगे टेबल फैन को अपनी तरफ घुमाते समय 65 वर्षीय सरस्वती प्रसाद पांडेय बुधवार को करंट की चपेट में आकर झुलस गए आनन- फानन में परिजन उन्हें पीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल भेज दिया l सरस्वती पंखा घुमाते समय पैर में चप्पल नहीं पहना था l जिसके कारण पंखे में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आ गए।करंट लगने से उनका दाहिना हाथ पंखे में चिपक गया और वह गिर पड़े l पंखा भी उनके उपर गिर गया। छुड़ाने पहुंचे भाई विनोद पांडेय भी करंट की चपेट में आ गए।शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उनके पुत्र ने डंडे की मदद से तार को अलग कर दोनों को करंट से बचाया। इसके बाद परिजन उन्हें निजी साधन से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए जहां चिक...