Mirzapur News: न्यायालय के आदेश पर दहेज उत्पीड़न में तीन के विरुद्ध मुकदमा
मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हलिया क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 23 मई 2025 को हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के दूसरे दिन विदा होकर गवना का रस्म होने के बाद वह ससुराल गई। आरोप है कि पति ने उसका अश्लील वीडियो बनाया। शादी के बाद से विपक्षी दहेज में पचास हजार रूपये व एक मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 15 दिसम्बर 2025 को उसे घर से निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता ने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तब उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.