मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जफरपुरा गांव के पानी टंकी के पास लगा 25 केवीए का फुंका ट्रांसफॉर्मर नौ दिन बाद भी नहीं बदला गया। ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। बस्ती के करीब तीस घरों के लोगों को हवा, पानी और रोशनी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करने के बाद भी अब तक विद्युत ट्रांसफॉर्मर नहीं लग पाया। ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने में दिक्कत हो रही है। विद्युत उपकरण एकदम ठप पड़े है। बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान आनंद सिंह पटेल, अनीश सिंह,तनय पटेल, बुद्धू राम, शिवम सिंह आदि ने बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रांसफॉर्मर तत्काल बदलने की मांग की है। जिससे ग्राम...