मिर्जापुर, नवम्बर 21 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। शासन से विंध्याचल मंडल के लिए नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव सिंचाई चंद्र शेखर ने शनिवार को मंडल के भदोही और मिर्जापुर जिले के धान क्रयकेंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर के पथरहिया स्थित संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहाकि किसानों से सम्पर्क कर धान खरीदा जाए।नोडल अफसर चंद्रशेखर ने सबसे पहले भदोही जिले के जंगीगंज स्थित दो धान क्रयकेंद्रों व गोपीगंज मंडी के तीन क्रय का निरीक्षण किया। सभी धान क्रयकेंद्रों पर क्रयकेंद्र प्रभारी मौजूद रहे। किसानों से धान की खरीद की जा रही थी। यह भी पढ़ें- Raebareli News: किसानों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण केंद्र पर ही किया जाए इसके बाद मिर्जापर में...