मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवााद। वन यूपी नेवल एनसीसी (प्रयागराज) की ओर से रिवर सेलिंग एक्सपीडिशन के तहत संचालित नौका अभियान मंगलवार को डंगहर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में पड़ाव डाल दिया। नौका अभियान में शामिल कैडेट्स ने अपने अनुभव साझा किया। बताया कि हरगढ़ गांव से नौकायन मार्ग बेहद चुनौती पूर्ण रहा। पश्चिम वाहिनी गंगा के घुमावदार होने तथा बदलती परिस्थितियों के बीच सावधानीपूर्वक नौका संचालन करना पड़ा। धैर्य, सतर्कता, टीम भावना और सुरक्षा नियमों के पालन का व्यावहारिक अनुभव मिला।अभियान के दौरान पेटी ऑफिसर अशोक चंद्र भट्ट ने कैडेट्स को नौका संचालन, दिशा परिवर्तन और नदी की परिस्थितियों के अनुसार नौका की गति नियंत्रित करने की तकनीक सिखाई। कैडेट्स को इन तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनकी नौकायन दक्षता ...