मिर्जापुर, जुलाई 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के त्रिमोहानी वार्ड स्थित नारघाट में निषाद घाट पर सीढ़ियों के सुंदरीकरण कार्य का शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने लोकार्पण किया। यह कार्य 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कराया गया है। नगर में सुंदरीकरण के तहत विकसित होने वाला दूसरा घाट है। नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर के घाटों और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण नगर के विकास की प्राथमिकताओं में शामिल है। बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है, जिससे आम नागरिकों को सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसके बाद उन्होंने कैलाशपुरी कॉलोनी में नवनिर्मित आरसीसी सड़क का भी उद्घाटन किया। स्थानीय लोगों ने दोनों विकास कार्यों के लिए नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों...