मिर्जापुर, अगस्त 9 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। विद्युत उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे अबाध रूप से बिजली आपूर्ति के लिए मिर्जापुर विद्युत क्षेत्र में चार नए 33/11 केवी के बिजली घर की स्थापना करने की योजना बनाई गई है। इनमें दो सोनभद्र जनपद में और एक-एक मिर्जापुर और भदोही में बनाए जाएंगे। यह कार्ययोजना वर्ष-2027-28 के बिजनेस के तहत तैयार किया गया है। कार्य योजना को शासन में स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कार्य को धरातल पर उतारा जाएगा। जनपद के चुनार विद्युत खंड के अहरौरा नगर एवं जंगल मोहाल का विद्युत भार कम करने के लिए सोनपुर 33/11 केवी बिजली घर का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। अहरौरा के 132 केवी बिजली उपकेंद्र से सोनपुर के लिए 33 केवी लाइन का निर्माण कराया जाएगा। अहरौरा नगर एवं जंगल मोहाल का विद्युत भार अध...