मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- यातायात माह का शुभारंभ और जागरूकता अभियान Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को पुलिस लाइन में यातायात माह नवंबर का शुभारंभ किया गया। डीएम पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मां विंध्यवासिनी सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद यातायात जागरूकता चेतना रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान डीएम ने कहाकि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें। यातायात नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। जागरू...