मिर्जापुर, जुलाई 9 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। अदलहाट थाना क्षेत्र के सोनई गांव में गुरुवार की सुबह नाली की सफाई कर रहे वृद्ध की करंट से मौत हो गई। पड़ोसी ने नाली में अर्थ का तार लगा रखा था। जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल का विवरण क्षेत्र के सोनई गांव निवासी 64 वर्षीय रामवृक्ष पटेल किसान थे। खेती बाड़ी के अलावा बनारसी साड़ी की बुनाई का भी काम करते थे। सुबह वह अपने घर के सामने पानी की निकासी के लिए नाली की सफाई कर रहे थे। नाली में ही पड़ोसी ने अर्थिंग का तार लगा रखा था। नाली की सफाई के दौरान अर्थिंग का तार रामवृक्ष से छू गया। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलस गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें गांव के निजी अस्पताल में भर्ती करा...