Mirzapur News: नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म के मामले में बाल अपचारी हिरासत में
मिर्जापुर, सितम्बर 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अदलहाट थाने की पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में नामजद बाल अपचारी को मंगलवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, सात सितंबर को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उपनिरीक्षक रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया। थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने बताया की मामले में संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने नियमानुसार बाल अपचारी को न्यायालय/बाल सुधार गृह भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.