Mirzapur News: नहर में गिरी चार वर्षीया बालिका की डूबने से मौत
मिर्जापुर, जुलाई 16 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामपुर कामता गांव निवासी एक चार वर्षीय बालिका गुरूवार को घर के बगल स्थित बाण सागर नहर में गिरने से डूब गयी। पानी के तेज बहाव में वह करीब दो किमी दूर स्थित लखनिया गांव के पास पहुंच गयी। नहर में डूब जाने से उसकी मौत हो गयी। नहर से बालिका के शव को बाहर निकलवा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रामपुर कामता गांव निवासी जीत नारायण की चार वर्षीय पुत्री जाह्नवी घर के पास खेल रही थी। वह खेलते हुए बगल से गुजरी बाणसागर नहर में पैर फिसलने से गिर गई। वह नहर के तेज बहाव में करीब दो किलोमीटर दूर बहते हुए लखनिया गांव के सामने पहुंच गई। ग्रामीणों ने उसे नहर से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.