मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। विंध्याचल में मादक पदार्थों की चोरीछीपे बिक्री को लेकर लोगों में आक्रोश हैं। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जहां चंद लोग मालामाल हो रहे है। वहीं युवा वर्ग नशे की लत में फंस कर छोटे-मोटे अपराध भी शुरु कर दिया है। नशेड़ी युवा घर के बाहर रखे सामानों को चुरा कर बेंच दे रहे है। इससे घर के बाहर सामान रखना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विंध्याचल में ऐसे दर्जन भर स्थान है। जहां खुलेआम मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त की जाती है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। समाजसेवी राधाकांत, चंद्रमा प्रसाद समेत कई लोगों ने एसपी से विंध्याचल में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...