मिर्जापुर, सितम्बर 25 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव में नशीली दवा खरीदने के लिए बेटे और बेटी ने मां की लॉकेट ही बेच डाली। पीड़ित मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आरोप लहुरियादह गांव निवासी राजकुमारी ने आरोप लगाया कि एक पुत्र और दो पुत्री नशीली दवा और नशीले कफ सिरप का अत्यधिक सेवन करते हैं। नशीली दवाएं खरीदने के लिए बेटे और बेटियों ने घर के बाक्श में रखी सोने की लॉकेट चोरी कर क्षेत्र के रतेह चौराहा पर बेच दिया है। बताया कि इससे पहले भी सोने चांदी के आभूषण चोरी कर बेच चुके हैं। नशीली दवाओं का अत्यधिक सेवन करने से 28 वर्षीय पुत्र की चार महीने पहले मौत हो चुकी है। भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में धड़ल्ले से नशीली कफ सिरप व नशीली दवाई बे...